राजस्थान

महिलाओं को मिल रही ठेके से मुक्ति, 54 गांवों में चलाएंगे अभियान

Admin Delhi 1
29 May 2023 5:10 PM IST
महिलाओं को मिल रही ठेके से मुक्ति, 54 गांवों में चलाएंगे अभियान
x

जयपुर न्यूज: राजसमंद की बरजाल ग्राम पंचायत। शराबबंदी काे लेकर हुई वाेटिंग में चूके लेकिन सामाजिक स्तर पर शराब का बहिष्कार कर दिया। किसी भी ग्रामीण ने ठेकेदार काे न जमीन दी और न दुकान। अब यहां महिलाएं शराब के खिलाफ कानूनी प्रतिबंध लगाने काे लेकर मुखर है। कलेक्टर काे ज्ञापन दे चुके हैं। बरजाल की राह पर खीमाखेड़ा, कुकरखेड़ा और पसूंद है।

भीम के मगरा क्षेत्र में शराबबंदी आंदाेलन का रूप ले चुकी है। इस मिशन में भीम-देवगढ़ की 54 ग्राम पंचायतें हैं। प्रदेश में 9 ग्राम पंचायतें शराबमुक्त हैं, जिसमें 6 मगरा क्षेत्र की हैं। राजसमंद की काछबली प्रदेश की पहली शराबमुक्त ग्राम पंचायत बनी। मंडार में ताे महिलाएं हाई कोर्ट तक गई। हर दूसरे घर में सरकारी नाैकरी करने वाला या फाैजी है। महिला सरंपच एमए-बीएड, एमबीए हैं।

Next Story