राजस्थान

जहरीला पदार्थ के सेवन से महिला की बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर

Admin4
30 Jun 2023 10:09 AM GMT
जहरीला पदार्थ के सेवन से महिला की बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर
x
चूरू। चूरू विवाहिता ने बुधवार दोपहर घर के अंदर गिलास में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे 3 महीने की गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। चूरू के देपालसर रोड पर रहने वाली विवाहिता ने बुधवार दोपहर घर के अंदर गिलास में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे 3 महीने की गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला को पति ने गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से आई पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। रात के समय उसका जी घबरा रहा था। तो उसने रात के समय इनो के भरोसे चूहे मारने की दवा खा ली थी। थोड़ी देर बाद उसको उल्टियां होने लगी और फिर वह अचेत हो गई। उस दौरान पवन शराब के नशे में था। उसने किस तरह जहरीले पदार्थ का सेवन किया, उसको कुछ नहीं पता। परिजनों को दोनों ने रात को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों को मेडिकल आईसीयू में भर्ती कर लिया।
अस्पताल में विवाहिता के पति किशन ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी जशोदा (25) बुधवार दोपहर घर पर थी। बारिश के मौसम में कीड़े मारने के लिए एक गिलास में जहरीला पदार्थ घोलकर रखा हुआ था। जिसने बुधवार दोपहर गिलास में रखे जहरीले पदार्थ को दही समझकर पी लिया। जिससे विवाहिता को उल्टियां होने लगी। जिसकी सूचना किशन को उसके चाचा की बेटी ने दी। जिसके बाद वह घर पहुंचा तो जशोदा उल्टी कर रही थी। जिससे पूछने पर उसे दही पीना बताया, लेकिन गिलास में जहरीला पदार्थ रखा हुआ था। फिलहाल विवाहिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Next Story