राजस्थान

चूहे मारने की दवा खाने से महिला की हालत बिगड़ी

Admin4
11 May 2023 9:11 AM GMT
चूहे मारने की दवा खाने से महिला की हालत बिगड़ी
x
चूरू। चूरू के भालेरी थाना के कोहिणा गांव में बुधवार को महिला ने गलती से घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला को गंभीर हालत में उसके जीजा और जेठ ने डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। अस्पताल में विवाहिता के जेठ पप्पू सिंह ने बताया कि सुमन (28) बुधवार को घर में थी। जिसने घर में रखी चूहे मारने की दवा को दूसरी चीज समझकर खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
पप्पू सिंह ने बताया कि बुधवार को वह घर में कुछ काम कर रहा था। उसी दौरान महिला बेहोशी की हालत में मिली। जिसके पास में चूहे मारने की दवा का पैकेट पड़ा था। जिस पर तुरंत उसको गंभीर हालत में डीबी अस्पताल पहुंचाया। पप्पू सिंह ने बताया कि सुमन की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। जिसका एक बेटा है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसकी हालत स्थिर है। अस्पताल चौकी से पहुंचे कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा ने घटना की जानकारी जुटाई।
Next Story