राजस्थान

कुएं में मिला महिला का शव

Admin4
5 Sep 2023 10:10 AM GMT
कुएं में मिला महिला का शव
x
कोटा। कोटा रामगंज मंडी क्षेत्र में सड़को के किनारे बिना मुंडेर के खंडर कुएं में लगातार हादसा हो रहे है। पिछले 6 दिन में मंगलवार को पुलिस मामला सामने आया है। जहां मोची मोहल्ला निवासी एक महिला का सड़क किनारे खंडर और बिना मुंडेर के कुएं में शव मिला है। कुएं में शव तैरता देख बस्ती में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं से महिला की चप्पल और डिब्बे को बरामद किया गया है। वही महिला के शव को निकाल कर रामगंज मंडी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। जहां शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। वही पुलिस महिला के मौत के मामले में हादसे और सुसाइड के एंगल पर जांच कर परिजनों से पूछताछ कर रही है।
मृतका महिला केवा बाई(45) के पति पुरन लाल ने बताया कि केला रोजाना की तरह मंगलवार सुबह 5 बजे फ्रेस होने के लिए घर से निकली थी। सुबह 7 बजे तक नहीं आने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। गोरधनपुरा गांव के रास्ते सड़क पर बिना मुंडेर के खंडर बल्डा कुएं के पास उसकी चप्पल और डिब्बा दिखाई दिया। कुछ देर बाद ही शव ऊपर आया जिसके बाद पुलिस को सूचना कर शव को निकाला गया। हादसा या सुसाइड दोनों एंगल से जांच एएसआई दलपत सिंह ने बताया कि मृतका महिला केवा बाई (45) पति पुरन लाल निवासी मोची मोहल्ला का शव एक कुएं में मिला है।
मामले में महिला का पैर फिसलन हादसा होने या सुसाइड करने दोनों एंगल से जांच की जा रही है। मामले में मृतका के बेटे मनोज और पति पूरन लाल से पूछताछ की गई। जिन्होंने घर पर किसी भी तरह की लड़ाई, झगड़े या अन्य गतिविधियां नहीं होना बताया हैं। बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से दूसरी मौत क्षेत्र में प्रशासन की अनदेखी के बीच चारो तरह सड़कों पर बिना मुंडेर के खंडर कुएं बने हुए है। बीते बुधवार को सातल खेड़ी में भी एक युवक का पैर फिसलने से युवक कैलाश चंद की डूबने से मौत हो गई थी। वहीं बुधवार को महिला केवा बाई का भी बिना मुंडेर के कुएं में शव मिला। रावली रोड पर भी सड़क के मोड़ पर एक खंडर कुआं बना हुआ है।
Next Story