राजस्थान

उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में महिला की शव मिली

Shreya
10 July 2023 11:19 AM GMT
उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में महिला की शव मिली
x

उदयपुर। सोमवार को उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है। महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं और उसके कपड़ों पर खून मिला है। इसलिए महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हत्या के एंगल को देखते हुए मामले की जांच कर रही है।

घटना सोमवार सुबह गुप्तेश्वर जी महादेव मंदिर के पास की बताई जा रही है। सावन का सोमवार होने से सुबह मंदिर में आए भक्तों ने जब महिला का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सविना थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास और डिप्टी क्षिप्रा राजावत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि महिला की पहचान 50 वर्षीय पुष्पा गमेती पति प्रेम गमेती निवासी फांदा के रूप में हुई है। जो मंदिर के पास ही किराए के मकान में रह रही थी।

थानाधिकारी ने बताया​ कि महिला के सिर पर गहरी चोट लगी है जिससे उसकी मौत हुई है। महिला के शव को सरकारी महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में रखवाया है। जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही मृत्यु के स्पष्ट कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

Next Story