
x
श्रीगंगानगर। जिले के केसरीसिंहपुर इलाके के गांव कमीनपुरा में शुक्रवार को एक महिला का शव घर में फंसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था।तीन बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे। महिला की बड़ी बेटी पांच साल की, दूसरी बेटी तीन साल और छोटा बेटा डेढ़ साल का है। महिला पूजा (25) का पति बंटीराज शुक्रवार सुबह मेहनत मजदूरी के लिए निकला था। बच्चे दोपहर का समय हाेने के कारण घर के ही एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान किसी समय उसने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद महिला के आसपास के लोग घर में आए तो उन्हें वह फांसी फंदे पर लटकी मिली। इस पर महिला के पति और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़महिलादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story