राजस्थान

महिला का शव फंदे से लटका मिला

Admin Delhi 1
9 Sept 2023 10:47 AM IST
महिला का शव फंदे से लटका मिला
x
घर में लगा ली फांसी

श्रीगंगानगर: जिले के केसरीसिंहपुर इलाके के गांव कमीनपुरा में शुक्रवार को एक महिला का शव घर में फंसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था।तीन बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे। महिला की बड़ी बेटी पांच साल की, दूसरी बेटी तीन साल और छोटा बेटा डेढ़ साल का है।

घर में लगा ली फांसी

महिला पूजा (25) का पति बंटीराज शुक्रवार सुबह मेहनत मजदूरी के लिए निकला था। बच्चे दोपहर का समय हाेने के कारण घर के ही एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान किसी समय उसने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद महिला के आसपास के लोग घर में आए तो उन्हें वह फांसी फंदे पर लटकी मिली। इस पर महिला के पति और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

Next Story