राजस्थान

कपड़े धोने गई महिला पानी भरे गड्ढे में गिरी, डूबने से मौत

Admin4
16 May 2023 8:08 AM GMT
कपड़े धोने गई महिला पानी भरे गड्ढे में गिरी, डूबने से मौत
x
भरतपुर। भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक महिला कपड़े धोते समय पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला को करीब 45 मिनट बाद गड्ढे से निकाला गया और अस्पताल लेकर जाया गया। महिला की 1 साल पहले ही शादी हुई थी। पास में ही बच्चे पशुओं को चरा रहे थे। उन्होंने ही महिला को गड्ढे में गिरते हुए देखा जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। घटना नगला देविया गांव की है। महिला के भाई हरीशचंद ने बताया कि उसकी बहन रामा (22) की शादी जुलाई 2022 में नगला देविया के रहने वाले कृष्ण कुमार से हुई थी। मेरी बहन आज घर से कपड़े धोने के लिए गांव के पास एक गड्ढे में गई। गड्ढे में करीब 8 फीट पानी था।
जब वह कपड़े धो रही थी तो अचानक उसका पैर फिसल गया, और वह गड्ढे में गिर गई। पास ही में गांव के कुछ बच्चे पशुओं को चरा रहे थे। उन्होंने रामा को गड्ढे गिरते हुए देख लिया। वह भागकर तुरंत गांव पहुंचे और घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट तक गड्ढे में ढूंढने के बाद रामा मिली। ग्रामीण उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में इस तरह के कई गड्ढे हैं जिनमें पानी भरा हुआ है। गड्ढों में नीचे काफी कीचड़ जमा है।
Next Story