राजस्थान

खेत पर गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Admin4
5 Oct 2023 11:06 AM GMT
खेत पर गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत
x
कोटा। कोटा के बुढादीत थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ खेत पर गई थी। खेत पर कीटनाशक छिड़कने के बाद अचेत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए कोटा निजी हॉस्पिटल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कन्याबाई (56) गांव पीपल्दा वीरम की रहने वाली थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। भांजे राहुल ने बताया 1 अक्टूबर को उसके मौसा खेत पर गए थे। मौसी भी उनके साथ थी। मौसा खेत में कीटनाशक छिड़क रहे थे। उसी दौरान मौसी कन्याबाई अचेत हो गई। हवा के जरिए कीटनाशक शरीर के अंदर चला गया। बेहोशी की हालत में उसे पानी पिलाया। फिर इलाज के लिए कोटा लेकर पहुंचे। निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई।
बुढादीत थाना हैड कॉन्स्टेबल प्रमोद ने बताया कि पति-पत्नी दोनों खेत में थे। उसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी थी। जिसे परिजन इलाज के लिए कोटा लेकर आए थे। परिजनों ने खेत में कीटनाशक के छिड़काव से अचेत होना बताया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। मामले की जांच जारी है।
Next Story