राजस्थान

महिला ने एसपी के पास जाकर दो लोगो पर लगाया रेप का आरोप

Admin Delhi 1
6 Oct 2022 2:40 PM GMT
महिला ने एसपी के पास जाकर दो लोगो पर लगाया रेप का आरोप
x

अलवर न्यूज़: महिला से अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने अलवर के एमआईए थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया है। महिला ने एसपी से भी गुहार लगाई है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने एमआईए थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया कि वह बेलदारी (मजदूरी) का काम करती है। आसपास के भागचंद व मनीष उसे बाइक पर लेकर गए। सुनसान जगह ले जाकर रेप किया। इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया।

सोशल मीडिया पर धमकी: गुरुवार को महिला एसपी से मिलने पहुंची। एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने कहा कि वीडियो वायरल करने और बार-बार धमकी देने के बाद उसने अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद पति-पत्नी एसपी पहुंचे।

7 सात दिन पहले सामने आई थी गैंगरेप की घटना: सात दिन पहले अलवर के किशनगढ़बास में एक स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. हालांकि पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 8 में से 6 नाबालिग हैं जिसने लड़की का वीडियो बनाकर उसके साथ तीन-चार बार सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावा तीन दिन पहले रामगढ़ में 60 वर्षीय व्यक्ति ने 19 वर्षीय मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

Next Story