राजस्थान

महिला ने पुलिया से चंबल में छलांग लगाने का प्रयास किया

Admin Delhi 1
26 May 2023 12:17 PM IST
महिला ने पुलिया से चंबल में छलांग लगाने का प्रयास किया
x

कोटा न्यूज: कोटा के कैथूनीपोल इलाके में बैराज की नई पुलिया से एक महिला चंबल में छलांग लगाने जा रही थी। राहगीरों ने देखा तो उसे पकड़ा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस महिला से समझाईश कर रही है और उसके घरवालों को भी बुलाया है। जानकारी के अनुसार एक विवाहिता महिला जो कि श्रीपुरा निवासी है, बैराज चंबल पुलिया से छलांग लगाने वाली थी। वहां से गुजर रहे पार्षद सोनू अब्बासी व शाहरुख हुसैन ने महिला के इरादे को भांप लिया और उसको पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर कैथूनीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने पर लाई। उसके परिवार वालों को घटना की सूचना दी। पार्षद सोनू ने बताया कि गुरुवार दोपहर को वह बैराज नई पुलिया से निकल रहे थे। इसी दौरान एक महिला पुलिया की रेलिंग के पास खड़ी होकर नीचे कूदने की कोशिश में थी। उसके हाव भाव में हमे शक हुआ। हम रूक कर उसके पास जाने लगे उससे पहले ही वह कूदने लगी। लेकिन हमने दौड़ कर उसे पकड़ लिया।

इसके बाद महिला रोने लगी। शुरूआती जानकारी में उसने बताया कि घरेलू झगडे़ की वजह से वह सुसाइड करने आई थी। इसके बाद मौके पर भीड़ इकटठा हो गई। पार्षद ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद कैथूनीपोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला के घरवालों को जानकारी दी। फिलहाल मामले में जांच हो रही है।

Next Story