राजस्थान

महिला ने 4 साल की बच्ची का गला घोंटा, वजह हैरान करने वाला

jantaserishta.com
10 May 2022 9:10 PM IST
महिला ने 4 साल की बच्ची का गला घोंटा, वजह हैरान करने वाला
x
पढ़े पूरी खबर

कोटा: राजस्थान के कोटा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक महिला ने चार साल की बच्ची की सिर्फ इसलिए जान ले ली क्योंकि उसे उस बच्ची का चांदी का कड़ा चाहिए था. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और वो अभी न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है.

पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय तरुणा ने शनिवार शाम को इस वारदात को अंजाम दिया था. एक टॉफी का लालच देकर वो उस बच्ची को अपने घर लेकर आई थी. फिर एक पत्थर से उसके सिर पर वार किया और जब बच्ची ने दम तोड़ दिया, उसके हाथों से कड़े चुरा लिए. बाद में तरुणा ने उस चार वर्षीय बच्ची के शव को मिट्टी में गाड़ दिया.
जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच अपनी जांच शुरू की. पूछताछ के बाद पुलिस को तरुणा के पड़ोस वाले घर से उस बच्ची का शव बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने सवाल-जवाब के बाद तरुणा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने कबूल कर लिया कि उस बच्ची का कत्ल उसी ने किया था. पुलिस को मौके से वो कड़े भी मिल गए हैं जिसके लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया था. अभी के लिए आरोपी तरुणा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी के पति को भी इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. तरुणा ने अपनी इस चोरी और वारदात को सभी से छिपाकर रखा था. पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ राजस्थान के मेहरपुर गांव में दादा-दादी के घर पर रह रही थी. उसका घर मध्य प्रदेश में है लेकिन परिवार पिछले चार महीने से राजस्थान आया हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story