राजस्थान

बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

Admin4
25 March 2023 7:47 AM GMT
बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल
x
झालावाड़। झालरापाटन सदर थाना क्षेत्र के रेलायता गांव के समीप फोरलेन हाईवे पर बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे इलाज के लिए गुरुवार रात 8 बजे झालावाड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके सिर में अंदरूनी चोट आई है।
सदर थाना क्षेत्र के एसआई रामकेश मीणा ने बताया कि उमरियां गांव निवासी गीता बाई (45) पत्नी नानूराम अपने भतीजे महेश के साथ चेचट गांव में एक धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना करने गई थी. पूजा पाठ करके भी दोनों वहां से उमरियां गांव लौट रहे थे, लेकिन रालायता गांव के पास फोर लेन हाइवे पर बाइक पर पीछे बैठी गीता बाई को नींद आ गई. जिससे वह असंतुलित होकर बाइक से नीचे गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बाद में उसका भतीजा महेश इलाज के लिए झालावाड़ अस्पताल लेकर आया। अस्पताल में गीताबाई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
Next Story