राजस्थान

अजमेर में महिला से रेप की घटना

Admin Delhi 1
24 July 2023 2:57 PM IST
अजमेर में महिला से रेप की घटना
x

अजमेर न्यूज़: अजमेर जिले के जवाजा थाना क्षेत्र में महिला से रेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता ने एक युवक पर घर में घुस के जबरदस्ती दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के द्वारा मामले की शिकायत जवाजा थाने में दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जवाजा थाना पुलिस के अनुसार महिला ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला ने बताया कि राजेंद्र नाम का व्यक्ति उसके घर आए दिन आता रहता था। जुलाई 2022 में घर पर आया और इसी दौरान वह अकेली थी। आरोपी युवक ने घर में आते ही उससे अश्लील हरकत की गई। इसका जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जमीन पर गिरा कर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया गया इस दौरान उसकी अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने लगातार उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। धमकियों से परेशान होकर उसने इसके बारे में अपने परिवार को बताया तो बाद में उसने मामले की शिकायत जवाजा थाने में दी है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Next Story