राजस्थान

शादी का झांसा देकर 9 साल तक महिला से रेप

Admin4
24 Aug 2023 3:36 PM IST
शादी का झांसा देकर 9 साल तक महिला से रेप
x
अजमेर। अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में 45 साल की महिला को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी पर 15 लख रुपए हड़पने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के द्वारा गंज थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंज थाना पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय पीड़िता के द्वारा थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि उसके पति की मौत होने के बाद वह अपने पति की जगह नौकरी करती है। जिनका वेतन और पेंशन उसके अकाउंट में आता हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि 9 साल पूर्व लोको कारखाना में काम करने वाले कर्मचारियों से उसकी मुलाकात हुई थी।
Next Story