राजस्थान

लिफ्ट के बहाने महिला से छेड़छाड़ और की मारपीट

Admin4
9 Oct 2023 10:56 AM GMT
लिफ्ट के बहाने महिला से छेड़छाड़ और की मारपीट
x
जयपुर। जयपुर के चित्रकूट थाना इलाके में एक महिला पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया- इलाके में रहने वाली 37 वर्षीय महिला की अजमेर रोड पर ब्रेकरी है। 23 अगस्त को अभिनव ठकुराल बेकरी पर आया। महिला को घर छोड़ने की कहकर कार में बिठा लिया।
आरोप है कार में अभिनव ने छेड़खानी शुरू कीछ। पीड़िता ने इसका विरोध किया। इससे नाराज अभिनव ने डेश बोर्ड पर पीड़िता का सिर दे मारा। पीड़िता के दांत टूट गया। मुंह खून से लथपथ हो गया। आसोपा हॉस्पिटल के पास कार धीमी होने पर पीड़िता गेट खोलकर नीचे कूद गई। इसके बाद अभिनव ने उस पर कार चढ़ा दी। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज करवाने के बाद उसने थाने मे मामला दर्ज करवाया है।
चित्रकूट थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित आरोपी को पूर्व से जानती हैं इस लिए उस के लिफ्ट देने पर वह कार में बैठ गई। बदमाश ने इस का फायदा उठाया उस के साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर महिला को धमकाया, लेकिन महिला नहीं मानी तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जिस से महिला घायल हो गई इस पर बदमाशों ने सुलह करने के लिए कार धीरे की लेकिन महिला ने मौका देख कर कार से उतर गई जिस पर बदमाशों ने उस पर कार चढाने का भी प्रयास किया महिला का निजी अस्पताल में उपचार हुआ। महिला की रिपोर्ट पर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू हो गई हैं। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Next Story