राजस्थान

बैराज की नई पुलिया से चंबल में महिला ने लगाई छलांग

Admin4
9 Feb 2023 1:59 PM GMT
बैराज की नई पुलिया से चंबल में महिला ने लगाई छलांग
x
कोटा। कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित कोटा बैराज की नई पुलिया से एक महिला ने चंबल की डाउन स्ट्रीम में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों की नजर पड़ते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। फिलहाल महिला शिनाख्त नहीं हुई है। इसके चलते मौत के कारण सामने नहीं आए। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है।
कुन्हाड़ी थाना ASI मोहम्मद यूनुस ने बताया- घटना डेढ़ बजे के आसपास की है। अज्ञात महिला बैराज पर बनी नई पुलिया ने नीचे कूद गई। पानी कम होने से उसके सिर पर गम्भीर चोट लगी। हाथ भी टूट गया। गंभीर हालात में उसे हॉस्पिटल लाए, उस समय उसकी सांसे चल रही थीं। थोड़ी देर बाद उसकी सांसे टूट गई। हुलिए से महिला शादीशुदा है। महिला 30 से 32 साल उम्र की है। महिला के शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है। शिनाख्त होने के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे।
Next Story