
x
भरतपुर। भरतपुर बयाना-हिंडौन रोड पर गांव सिकंदरा के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के वक्त महिला गांव के बाहर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रही थी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घायल महिला गांव सिकंदरा निवासी मिथिलेश पत्नी बलवीर सिंह है। दुर्घटना में घायल महिला की सूचना एंबुलेंस सेवा को भी दी गई। लेकिन जब काफी देर बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीण व राहगीर घायल महिला को एक बाइक रिक्शा की मदद से उपचार के लिए बयाना सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां गंभीर रूप से घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल भरतपुर रेफर किया गया है।
परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे महिला मिथिलेश गांव के चामड़ मंदिर पर पूजा अर्चना और प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। इसी दौरान सड़क से गुजरे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को भी फोन किया गया था। लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद घायल महिला को बाइक रिक्शा में लिटाकर अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी के चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story