राजस्थान

बाइक की टक्कर से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

Shantanu Roy
1 March 2024 4:02 PM IST
बाइक की टक्कर से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
x
सिरोही। स्वरूपगंज कस्बे में बुधवार शाम को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए स्वरूपगंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इंदिरा कॉलोनी कस्बे में दोयतरा निवासी रकमा पत्नी मकनाराम गमेती एक महिला के साथ खरीददारी करने के लिए आई हुई थी। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे पैदल चल रही रकमा को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से रकमा सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके कमर और सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने किसी तरह गंभीर घायल महिला को निजी वाहन से स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर घायल महिला के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story