राजस्थान

आटा पीस रही महिला को लगा करंट, झुलसने से मौत

Admin4
20 Jun 2023 8:06 AM GMT
आटा पीस रही महिला को लगा करंट, झुलसने से मौत
x
भरतपुर। भरतपुर एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला की पहचान मछला (40) पत्नी पप्पू निवासी खरैरा उच्चैन के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मछला 5 बजे के करीब घर में लगी आटा चक्की पर आटा पीस रही था उसी दौरान करंट लग गया। जिसके बाद महिला को आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट लगने के समय महिला घर में अकेली थी।
मृतक के परिजन कृषि कार्यों के लिए खेतों में गए हुए थे। मृतक महिला के परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही ले गए। महिला घर में लगी आटा चक्की पर आटा पीस रही थी। तभी उसको करंट लग गया जिससे महिला की मौत हो गई।
Next Story