राजस्थान

शर्मसार! देवर के सामने महिला का गैंगरेप, जानें पूरी वारदात

jantaserishta.com
28 April 2022 3:36 PM IST
शर्मसार! देवर के सामने महिला का गैंगरेप, जानें पूरी वारदात
x

भरतपुर: राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सूबे के भरतपुर जिले का है, एक दिल दहलाने वाली वारदात को कुछ लोगों ने अंजाम दिया। यहां एक देवर के सामने ही उसकी भाभी के साथ छह लोगों ने बन्दूक की नोक पर गैंगरेप किया। बदमाशों ने देवर के सिर पर बन्दूक रखकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

मामला भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके का है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ गांव के ही कुछ लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पति ने शिकायत में लिखा है कि बीते 26 अप्रैल को रात में करीब 9 बजे मेरा छोटा भाई अपनी भाभी को पीहर से घर लेकर आ रहा था। रास्ते में उनको कुछ बदमाशों ने पकड़ लिया और पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल शिकायतकर्ता का छोटा भाई अपनी भाभी को लेने उसके पीहर गया था और बाइक से लेकर घर लौट रहा था। तभी घाटमीका के जंगल में गांव के छह लोगों ने उनको पकड़ लिया। महिला के देवर ने बदमाशों को काफी रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और उसके सिर पर बंदूक रखकर वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। घटना के बाद देवर अपनी भाभी को लेकर अपने घर पहुंचा और अपने भाई को सारी घटना के बारे में बताया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story