राजस्थान

महिला से तीन युवकों ने किया गैंगरेप

Admin Delhi 1
17 Feb 2023 8:13 PM IST
महिला से तीन युवकों ने किया गैंगरेप
x

जोधपुर: जिला पूर्व में एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता का वीडियो वायरल कर दिया। अब पीड़िता ने इस बारे में अपने एक रिश्तेदार सहित दो अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म में केस दर्ज कराया है। वक्त घटना पीड़िता का पति जिले से बाहर नौकरी पर गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज किया और आज उसका मेडिकल करवाया गया है। जिला पूर्व की करवड़ पुलिस ने बताया कि 26 साल की एक विवाहिता ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक रिश्तेदार गत दिनों घर पर मिलने के लिए आया था। उसके साथ में दो अन्य लोग भी थे। तब उसे अकेली पाकर तीनों ने बारी बारी दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया और फिर धमकियां दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना में सामूहिक बलात्कार केस बनाया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ ही उसके बयान लिए जा रहे है। प्रकरण में जांच पुलिस के उच्चाधिकारी की तरफ से की जा रही है।

Next Story