राजस्थान

महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया

Admin Delhi 1
2 Sept 2023 11:11 AM IST
महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया
x

सीकर: रींगस पुलिस थाने में शुक्रवार को विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ अपने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि छीतर मीणा की ढाणी तन शाहपुरा ठीकरिया निवासी मंजू देवी पत्नी सुभाष चंद्र बलाई ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसके परिवार के सदस्य राखी बांधने गए हुए थे।

इस दौरान उसका पति सुभाष शराब पीकर आया और आते ही उसने पाइप से उसका साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसकी सूचना पीहर में देने पर पिता ससुराल में आ गए और मंजू देवी को पीहर लेकर जाने लगे। इस दौरान शराब के नशे में धुत सुभाष ने मंजू देवी और उसके पिता के साथ मारपीट की।

मंजू देवी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी और उसकी बहन सुमित्रा देवी और पिंकी देवी की शादी सुभाष चंद के भाई मुकेश कुमार और रामफल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति सुभाष शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज करता था।

रक्षाबंधन पर उसकी बहन सुमित्रा और पिंकी राखी बांधने के लिए पीहर गई थी। वह घर पर में अकेली थी। जिस पर पति सुभाष शराब पीकर आया और आते ही गाली गलौज करने लग गया। इसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। जब उसके पिता उसे लेने आए तो पति ने उनके साथ भी मारपीट की।

Next Story