राजस्थान

कोटा फसल काटने वाली मशीन के दौरान करंट की चपेट में आई महिला: बिजली के तार से छू गई डरती

SANTOSI TANDI
26 Sep 2023 7:57 AM GMT
कोटा फसल काटने वाली मशीन के दौरान करंट की चपेट में आई महिला: बिजली के तार से छू गई डरती
x
आई महिला: बिजली के तार से छू गई डरती
राजस्थान रामगंज मंडी के सोहनखेड़ा गांव में रविवार शाम को फसल काटते समय करंट लगने से एक महिला अचेत हो गई। उसे अन्य महिलाएं और परिजन रामगंजमंडी अस्पताल लेकर आए। जहां हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रेमबाई (55) पत्नी जयलाल मेहरा अपने खेत पर सोयाबीन की फसल काट रही थी। अचानक उसकी दराती ट्रांसफार्मर के झेले में लगी। उसमें करंट आ रहा था। इसकी चपेट में आने से प्रेमबाई अचेत होकर गिर गई। प्रेमबाई के हाथ में झुलस गए, जिसे लेकर रामगंज मंडी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां भर्ती कर उसका उपचार जारी है।
परिजनों ने बताया कि झेले में करंट की सूचना गत दिनों लाइनमैन को दी गई थी। इसके बाद भी इसे सही नहीं किया गया। इससे यह हादसा हुआ है।
रामगंज मंडी एईईएन संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली। अगर ट्रांसफार्मर के तारों की शिकायत लाईनमैन के पास आई थी, तो लाईनमैन से शिकायत का निस्तारण नहीं करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे।

Next Story