राजस्थान

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति ने कही ये बात

jantaserishta.com
14 May 2022 7:19 PM IST
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति ने कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान के ब्यावर रोड़ स्थित ग्राम बड़ा आसन में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला की मृत्यु के बाद सजनाबाद गुलाबपुरा निवासी महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया. परिजनों ने महिला के सुसराल वाले बड़ा आसान निवासियों पर हत्या का आरोप लगाया और परिजन और सजनाबाद अनेक ग्रामीणजन राजकीय चिकित्सालय में एकत्रित्त हो गए और पुलिस से कर्रवाई की मांग करने लगे.

महिला के चाचा प्रभूलाल मेघवशी ने आरोप लगाया कि हमारी भतिजी को उसके सुसरालवालों ने फांसी देकर मार दिया और हमें भी सूचना नहीं दी. चिकित्सालय में चिकित्सकों के कहने पर फिर हमें सूचना दी गई. वहीं महिला के पिता गोपाल लाल ने भी सुसरालवालों पर हत्या के आरोप लगाए है. पिता ने आरोप लगाए कि मेरी बच्ची को फांसी देकर मार दिया गया है. पिता गोपाल लाल ने बिजयनगर पुलिस को लिखित में शिकायत देकर आरोपीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
वहीं दूसरी तरफ महिला के पति सांवरलाल ने रोते-रोते हुए बताया कि मेरे और मेरी पत्नी के बीच को विवाद नहीं था. महिला को राजकीय चिकित्सालय बिजयनगर लेकर आए जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसको मृत्य घोषित कर दिया. सूचना पर बिजयनगर पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया और शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाएगा. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए नसीराबाद डिप्टी पूनम भरगड़ भी राजकीय चिकित्सालय बिजयनगर पहुंचीऔर मामले की जानकारी ली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story