राजस्थान

स्क्रब टाइफस से महिला की मौत

Admin Delhi 1
29 Aug 2023 7:27 AM GMT
स्क्रब टाइफस से महिला की मौत
x
प्रसव के लिए जेके लोन में भर्ती कराया गया था

कोटा: कोटा में स्क्रब टायफस से एक महिला की मौत हुई है। 28 वर्षीय गर्भवती महिला जोरावरपुरा तहसील पीपल्दा की रहने वाली थी। जिसे डिलीवरी के लिए 14 अगस्त को जेके लोन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। जिसकी डिलीवरी के दौरान 17 अगस्त को मौत हो गई। उसने नवजात को जन्म दिया है। मौत के करीब 10 दिन बाद चिकित्सा विभाग की ऑडिट में महिला स्क्रब टायफस पॉजिटिव मिली। कोटा में इस साल स्क्रब टायफस से पहली मौत रिपोर्ट हुई है। जबकि स्क्रब टायफस के अबतक 64 मामले सामने आ चुके है। आज भी 4 केस रिपोर्ट हुए।

सीएमएचओ डॉक्टर जगदीश सोनी ने बताया कि महिला 9 माह की गर्भवती थी। बुखार की शिकायत पर परिजन उसे 7 अगस्त को बारां हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से 10 अगस्त को उसे कोटा जेके लोन हॉस्पिटल रेफर किया गया। होस्पिटल में जांच के दौरान उसकी प्लेटलेट्स कम बताई गई। 16 अगस्त को उसका स्क्रब टायफस का सेंपल लिया गया। उसी दिन उसने बच्चे को जन्म दिया। 17 अगस्त को जांच में महिला स्क्रब टायफस पॉजिटिव मिली। दोपहर 3 बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

विभाग की ऑडिट रिपोर्ट में आज महिला के मौत स्क्रब टायफस पॉजिटिव होना पाया गया। विभाग की टीम ने महिला के आसपास के 366 घरों का सर्वे किया। जिसमें 22 संदिग्धों को मौके पर ही दवाइयां दी गई। घर के आसपास की झाड़ियों को साफ किया।

Next Story