राजस्थान

सांप के डंसने से महिला की मौत

Admin4
18 Sep 2023 11:21 AM GMT
सांप के डंसने से महिला की मौत
x
डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के खेमारू गांव में पशुओं के लिए चारा लेने खेतों में गई एक गर्भवती महिला की सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। सदर थाना क्षेत्र के खेमारू गांव में शनिवार को संगीता कटारा (27) पशुओं के लिए चारा काटने खेतों में गई हुई थी। चारा काटते समय वहां उसे एक सांप ने डंस लिया। इससे वह जोर से चिल्लाई और बेहोश हो गई। इस पर खेतों में काम कर रहे दूसरे किसान दौड़कर पहुंचे। किसानों ने बेहोश हालत में पड़ा देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और संगीता को डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के पीहर पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। मृतका के ससुर गौतम ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि संगीता 4 महीने से गर्भवती थी। उसकी एक तीन साल की बेटी भी है। संगीता का पति मजदूरी के लिए गुजरात गया हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Next Story