राजस्थान

कोबरा के डसने से महिला की मौत

Admin4
4 July 2023 7:17 AM GMT
कोबरा के डसने से महिला की मौत
x
अलवर। अलवर भिवाड़ी के सैदपुर गांव में रविवार सुबह घर में काम करते समय एक 45 वर्षीय महिला को कोबरा सांप काट गया, पता चलते ही परिजनों के द्वारा महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से बंगाल की रहने वाली 45 वर्षीय सावित्री देवी आशियाना आंगन के पीछे सैदपुर गांव में झुग्गी झोपड़ी में रहती है।
रविवार सुबह घर में काम कर रही थी तभी अचानक पीछे से आए करीब 6 से 7 फुट लंबे कोबरे ने उसके कंधे पर डस लिया। महिला ने जब कोबरे को देखा तो वह डर के मारे अचानक शोर मचाने लगी और थोड़ी ही देर में उसको बेहोश हो गई। शोर मचाने पर एकत्रित हुए परिजन सावित्री देवी को तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर गए। तब तक महिला दम जोड़ तोड़ चुकी थी। अस्पताल के द्वारा सूचना भिवाड़ी पुलिस को दी गई, लेकिन परिजनों ने महिला का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए मना कर दिया। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही महिला का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
महिला के परिजनों ने कोबरा को लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला। मृतक के परिजनों ने सांप को मार कर जला दिया सावित्री देवी के परिजनों को जैसे ही पता चला कि उसको कोबरा काट गया है तो आसपास के लोग भी लाठी और डंडे लेकर सावित्री देवी के घर पर एकत्रित हो गए और वहीं पर एक कोने में दबके करीब 6 से 7 फीट लंबे कोबरे को बाहर निकाल कर मार डाला और पास में ले जाकर उसे आग लगाकर जला दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें परिजन कोबरे को डंडे से मारते हुए दिख रहे हैं तो वहीं दूर ले जाकर गोबरे को आग के हवाले कर दिया गया।
Next Story