राजस्थान

गृह क्लेश के चलते महिला ने खाया जहर, मौत

Admin4
9 Aug 2023 9:05 AM GMT
गृह क्लेश के चलते महिला ने खाया जहर, मौत
x
भरतपुर। भरतपुर डीग इलाक के खोह थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में गृह क्लेश के चलते एक महिला अरस्तून (40) ने सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके कारण महिला अरस्तून की तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले आनन-फानन में उसे डीग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भरतपुर के लिए रेफर कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर खोह थाने के एएसआई अजय कुमार गांव कल्याणपुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद अजय कुमार यादव महिला के बयान लेने के लिए अलवर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों के अनुसार महिला बयान देने की हालत में नहीं थी। मंगलवार को इलाज के दौरान अरस्तून की मौत हो गई।
इसके बाद परिजन शव को डीग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्च्यूरी में रखवाया। खोह थाने के एएसआई अजय कुमार यादव ने बताया हमने शव को कब्जे में ले लिया है और अस्पताल की मोर्चरी में सबको रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक महिला के परिजन अभी अस्पताल नहीं आए हैं, इसलिए हमने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
Next Story