राजस्थान

शादी में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, कैमरे में कैद हुई करतूत

Shantanu Roy
19 Feb 2023 10:16 AM GMT
शादी में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, कैमरे में कैद हुई करतूत
x
बड़ी खबर
कोटा। शहर के कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने एक शादी समारोह में चोरी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से करीब तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपी महिला सुनीता उर्फ आलिया बावरी (25) बलिता बापू नगर कच्ची बस्ती थाना कुन्हाड़ी की रहने वाली है। उसके खिलाफ अनंतपुरा, कुन्हाड़ी और बोरखेड़ा में चोरी के मामले दर्ज हैं। डीएसपी शंकर लाल ने बताया कि फरियादी प्रेमचंद निवासी वार्ड नंबर नौ देवली जिला टोंक ने 16 फरवरी को कुन्हाड़ी थाने में तहरीर दी थी. जिसमें बताया गया कि 15 फरवरी की रात साढ़े 8 से 9 बजे के बीच अशोका होटल गणपति नगर कुन्हाड़ी में बारात चल रही थी।
तभी अज्ञात चोर पर्स में सेंध लगाकर करीब 4 तोला सोने के जेवरात और 150 ग्राम चांदी के पायल चुरा ले गए। शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। शादी समारोह के वीडियो फुटेज देखे। निकासी के दौरान महिला संदिग्ध की तस्वीर वीडियोग्राफर ने कैमरे में कैद की। जिस पर आरोपी महिला को थाने लाकर पूछताछ की। आरोपी महिला के पास से चोरी के सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार महिला पर शादी समारोह से बैग काटकर सोने चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोप है. उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।
Next Story