राजस्थान

समलैंगिक संबंध का दबाव बनाकर दस लाख रुपए मांगने के मामले में महिला गिरफ्तार

Admin Delhi 1
7 Nov 2022 5:34 PM IST
समलैंगिक संबंध का दबाव बनाकर दस लाख रुपए मांगने के मामले में महिला गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: राजस्थान के नागौर जिले के लाडनूं में मध्यप्रदेश की एक महिला को एक अन्य महिला से शादी एवं समलैंगिक संबंध का दबाव बनाकर दस लाख रुपए मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि रविवार को पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ लाडनूं थाने पहुंची। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की रात करीब दस बजे एक महिला जबरन उनके घर में घुस गई। महिला उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगी। मना करने पर मारपीट एवं बदनाम करने की धमकियां देने लगी।

महिला से उसकी जान पहचान सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और अब वह महिला उससे शादी करने का दबाव बना रही है, शादी नहीं करने की एवज में 10 लाख रुपये मांग रही है। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Story