राजस्थान

कोटा में सर्दी का सितम जारी, सड़कों पर सन्नाटा, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Admin Delhi 1
7 Jan 2023 6:20 AM GMT
कोटा में सर्दी का सितम जारी, सड़कों पर सन्नाटा, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
x

कोटा न्यूज: कोटा में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन शहर कोहरे की आगोश में रहा। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंच गया था। शुक्रवार सुबह पारा 7 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम रही।

कोहरे और शीतलहर के कारण बारिश भी हो रही है जिससे वाहनों और खुले में रखे पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें जम रही हैं। कोटा में तापमान कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। गुरुवार को भी दोपहर 12 बजे के बाद तक कोहरा बना रहा, उसके बाद धूप निकली, लेकिन आलम यह रहा कि सर्द हवाओं के चलते धूप का कोई असर नहीं दिखा। शुक्रवार को भी सुबह कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या न के बराबर नजर आई।

सड़कों पर दफ्तर जाने वाले और यातायात के साधन जरूर चलते दिखे लेकिन संख्या कम रही। लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। लोग चाय की दुकानों पर गर्मागर्म चाय की चुस्की लेने पहुंचे। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन और शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

Next Story