राजस्थान
माउंट आबू में सर्दी ने फिर जोर पकड़ा, पारा माइनस 1 डिग्री
Shantanu Roy
6 March 2024 5:17 PM IST

x
सिरोही। सिरोही पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में मौसम में भारी फेरबदल होने से रविवार को भीषण ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित रहा। 21 दिन बाद न्यूनतम तापमान में यकायक नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमापी का पारा (-1) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार सवेरे आठ बजे तक बीते 24 घंटों में छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सर्दी के प्रकोप से बचाव को लेकर लोग सवेरे देर तक रजाइयों में दुबके रहे।
सूरज उगने के बाद ही लोगों की दिनचर्या आरंभ हुई। अलसुबह बादल छाए रहे। बादलों के बीच से निकलते सूरज की धूप सेंकने को लोग सड़कों के किनारे, घरों की छतों पर खड़े देखे गए। हवा चलने से कहीं भी बर्फ जमी हुई नहीं देखी गई। एक बार फिर हाड कंपकंपा देने वाली ठंड से दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने आए देशी-विदेशी सैलानियों व स्थानीय लोगों को भारी भरकम गर्म कपड़ों का सहारा लेने को विवश होना पड़ा। पूर्वाह्न तक आसमान साफ रहने से धूप तो निकली, लेकिन ठंडी हवाओं ने धूप सेंकने का मजा किरकिरा कर दिया।
इस सर्दी के सीजन में ऐसे रहा न्यूनतम तापमान
दिसम्बर महीने में सात बार (-1), सात बार शून्य, जनवरी महीने में तीन बार (-3), एक बार (-2.5), सात बार (-2), एक बार (-1.5), चार बार (-1), सात बार शून्य, फरवरी महीने में दो बार (-2), एक बार (-1), एक बार शून्य और मार्च महीने में एक बार (-1) डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
ऐसे रहा बीते सप्ताह का तापमान
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
26 फरवरी 7 24
27 4 24.5
28 4.5 25
29 10 25
01 मार्च 9 24
2 8 23.5
3 (-1) 23
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Latest Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





