राजस्थान

पर्यटन नगरी के रूप में दिलाएंगे शहर को पहचान

Admin Delhi 1
15 Jun 2023 12:55 PM GMT
पर्यटन नगरी के रूप में दिलाएंगे शहर को पहचान
x

कोटा: कोटा शहर को पर्यटन नगरी के रूप में पहचान दिलाने वाले शहर के दो बड़े प्रोजेक्ट चम्बल रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन पार्क लगभग तैयार तो हो चुके हैं। शहर वासियों को इनकी सौगात मिलने में करीब तीन माह से उद्घाटन का इंतजार है। अब अगले माह इनका उद्घाटन होने की संभावना है। नगर विकास न्यास द्वारा चम्बल नदी के दोनों किनारों पर करीब 5 किमी. में रिवर फ्रंट का निर्माण किया गया है। तीन साल से चल रहा इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। करीब 12 सौ करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया गया है। कोटा बैराज से नयापुरा की रियासतकालीन पुलिया तक रिवर फ्रंट बनाया गाय है। इसके दोनों छोर पर कुल 26 घाट बनाए गए हैं। जिनमें कोटा बैराज साइड पर 12 व नदी पार साइड में 14 घाट हैं। जिनमें हर घाट अपनी अलग पहचान लिए हुए हैं। नेहरुजी की आंख से रिवर फ्रंट का दृश्य हो या इन विजिबल मेन, लाल किला हो या हैरीटेज घाट, म्यूजिकल घाट हो या साहित्य घाट। यहां सभी कुछ देखने को मिलेगा। सकतपुरा चौराहे पर विशाल जहाज बनाया गया है। नाका चुंगी चौराहे पर एलईडी लगाई गई है। जहां रिवर फ्रंट का दृश्य दिखाई देगा।

हैरीटेज लुक में बने इस रिवर फ्रंट का काम पहले दिसम्बर 2022 में पूृरा होना था। लेकिन उसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़ता गया। फिर मार्च में इसका काम पूरा होकर उद्घाटन होने कीे संभावना जताई जा रही थी। मार्च के बाद अप्रैेल व मई भी बीत चुके हैं। जून का भी आधा महीना बीत गया है। इसी तरह आईएल कॉलोनी परिसर में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से आॅक्सीजोन पार्क बनाया गया है। करीब 71 हैक्टेयर क्षेत्र में बने इस पार्क को देश भर के सबसे बेहतररीन पार्को में से एक बताया जा रहा है। इस पार्क के 72 फीसदी पार्क में हरियाली विकसित की गई है। जहां छोटे-बड़े व देशी विदेशी हजारों पौधे लगाए गए हैं। इस पार्क को आॅक्सीजन की फैक्ट्रीे बताई जा रही है। जिससे लोगों को हरियाली के साथ ही आॅक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में मिल सकेगी। सिटी पार्क के नाम से विकसित इस पार्क में कई मॉनिमेंट्स तैयार किए गए हैं। जिससे यहां घूमने आने वालों को मनोरंजन के साथ ही शिक्षा भी मिल सकेगी। ट्री मेैन से लेकर नोकायन तक और झूलों से लेकर पक्षी शाला तक यहां देखने को मिलेगी। इसका काम भी लगभग पूरा हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र से लेकर कई लोग रिवर फ्रंट व आॅक्सीजोन पार्क का भ्रमण कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी इनका खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कोटा शहर को पर्यटन नगरी की पहचान दिलाने वाले इन दोनों स्थलों को देखने के लिए शहर वासियों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।

चुनाव आने वाले हैं

इधर लोगों का कहना है कि जब रिवर फ्रंट व आॅक्सीजोन तैयार हो गए हैं। तीन महीने से हर महीने इसके उद्घाटन का समय ओ बढ़ाया जा रहा है। यदि समय बढ़ता गया तो इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। जिससे इसका उद्घाटन अटक सकता है। लोगों का कहना है कि लोगों को इन्हें देखने की उत्सुकता है। शीघ्र ही उद्घाटन किया जाए वरना यह आचार संहिता लगने पर यह अटक जाएंगे।

रिवर फ्रंट संचालन का होगा ठेका

चम्बल रिवर फ्रंट अपने आप में काफी बड़ा है। न्यास ने इसे बना तो दिया है लेकिन यहां बनी दुकानों से लेकर टिकट बुकिंग तक और वाहन स्टैंड से लेकर क्रूज संचालन तक का कार्य फैसिलिटी मैनेजमेंट के माध्यम से किया जाएगा। लेकिन हालत यह है कि करोड़ों रुपए का प्रोजेकट होने से इसे लेने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। अब न्यास ने अलग-अलग भागों में टेंडर किया है। जिसके शीघ्र ही खुलने का इंतजार है। एक बड़े टेंडर में किसी भी फर्म ने भाग नहीं लिया था। जानकारों के अनुसार रिवर फ्रंट में चम्बल माता की मूर्ति का काम अंतिम चरण में है। इसके पृरा होने व ठेका होते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

तीन तरफ से होगा प्रवेश

रिवर फ्रंट में तीन तरफ से प्रवेश की सुविधा दी गई है। नयापुरा में बस स्टैंड के पास से, कोटा बैराज की तरफ बोट के बालाजी की तरफ से और नदी पार थर्मल कॉलोनी की तरफ से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। तीनोंÞ जगहों पर प्रवेश द्वार व पार्किंग बनाई गई है।

कैबिनेट बैठक के दौरान उद्घाटन की संभावना

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने गत दिनों कोटा प्रवास के दौरान कहा था कि मई में दो दिन की कैबिनेट बैठक कोटा में होगी। उस दौरान मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक कोटा में रहेंगे। उसी समय में रिवर फ्रंट व आॅक्सीजोन का उद्घाटन कर शहर वासियों के लिए खोल दिए जाएंगे। लेकिन जून का महीना भी बीतने को है। जिला प्रशासन व न्यास अधिकारियों के अनुसार ऑक्सीजोन व रिवर फ्रंट का काम अंतिम चरण में है। सिर्फ फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। इसके उद्घाटन की जानकारी उच्च स्तर पर ही की जाएगी। प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी है। वैसे जुुलाई के पहले सप्ताह तक यह शहर वासियों को देखने को मिल सकते हैं।

Next Story