राजस्थान

23 व 24 मई को होगी वन्यजीव गणना, रेंजर वाटर हॉल चिन्हित

Tara Tandi
21 May 2024 6:00 PM IST
23 व 24 मई को होगी वन्यजीव गणना, रेंजर वाटर हॉल चिन्हित
x
बून्दी । वर्ष 2024-25 में वाटर हॉल पद्धति से संख्या आकलन वैशाख (मई) माह की पूर्णिमा 23 मई सुबह 8 बजे से 24 मई सुबह 8 बजे तक वन्यजीव गणना की जाएगी। उपवन संरक्षक वीरेन्द्र सिंह कृष्णिया ने बताया कि इस के लिए पानी की उपलब्धता देखते हुए रेंजवार 35 वाटर हॉल चिन्हित किए गए है। उन्होंने बताया कि रेंज हिण्डोली में 12 वाटर पॉइंट, रेंज बून्दी में 6 वाटर पॉइंट, रेंज नैनवा में 6 वाटर पॉइंट, रेंज डाबी में 7 वाटर पॉइंट तथा रेंज के.पाटन में 5 वाटर पॉइंटो में वन्यजीव गणना की जाएगी।
Next Story