राजस्थान

पत्नी ने पति की कर दी हत्या, शव को घर के पास बने बाड़े मे दफना दिया, ऐसे हुआ खुलासा

jantaserishta.com
28 May 2022 7:09 PM IST
पत्नी ने पति की कर दी हत्या, शव को घर के पास बने बाड़े मे दफना दिया, ऐसे हुआ खुलासा
x
पढ़े पूरी खबर

बीकानेर: लूणकरणसर के कालू थाना क्षेत्र में रिश्ते तार-तार होने का मामला सामने आया है. पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर शव को घर के पास बने बाड़े मे दफना दिया. पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी मे रखवा मामले की जांच में जुट गई.

तहसील के कपुरीसर गांव में युवक की हत्या कर शव दफनाने का मामला सामने आया है. कपुरीसर निवासी द्वारकाप्रसाद पुत्र चोरुलाल जाट के घर के पास बाड़े में चोरुलाल का शव गाड़ा हुआ मिला. सूचना के बाद सीओ लूनकरणसर, एसडीएम लूनकरणसर और थानाधिकारी कालू मौके पर पहुंचे. मृतक की पत्नी की निशानदेही पर शव को तीन घण्टे की खुदाई के बाद निकाला गया.
कालू थानाधिकारी रजीराम ने बताया कि उनको इतला मिली कि कपुरीसर गांव में एक युवक की हत्या कर शव को बाड़े में गाड़ दिया. पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के पिता चोरुलाल ने बताया कि उसकी पुत्रवधू मनोज देवी ने उसके बेटे और अपने पति द्वारकाप्रसाद की 25 दिन पहले हत्या की है और शव को जमीन में गाड़ दिया. पुलिस ने जेसीबी ओर ग्रामीणों की मदद से तीन घण्टे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलावा और मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया. नहीं ही पुलिस ने पत्नी द्वारा पति की हत्या करने की पुष्टि की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story