बिहार

पत्नी ने पति को करवाया हथियार के साथ गिरफ्तार

Admin4
4 May 2023 11:02 AM GMT
पत्नी ने पति को करवाया हथियार के साथ गिरफ्तार
x
जहानाबाद। जहानाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी ने ही पुलिस को फोन कर बुलाया ओर अपने पति को हथियार के साथ गिरफ्तार करा दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलनी का बताया जा रहा है। युवक राकेश कुमार ओड़बीघा के रहने वाला बताया जा रहा है। जिसके पास से पुलिस ने थरनेट और जिन्दा कारतूस बरामद किया है।
मामले को लेकर युवक की पत्नी ने बताया की उसका पति राकेश कुमार रात में हथियार लाकर उसको मारना चाहता था। जबकि आरोपी पति ने बताया की पत्नी का कई लोगों के साथ अवैध सम्बन्ध है। इसका विरोध करने पर वह उसे फंसा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ करने में जुटी है।
Next Story