राजस्थान

पति को बचाने के चक्कर में पत्नी को लगा करंट, दंपति की मौत

Admin4
7 Jan 2023 2:40 PM GMT
पति को बचाने के चक्कर में पत्नी को लगा करंट, दंपति की मौत
x
चूरू। राजस्थान के चूरू में हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां पर करंट लगने से दंपति की मौत हो गई है। यह घटना सरदारशहर तहसील के उदासर बिदावतान गांव की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम नेमाराम खेत में फसल को पानी देने गया था। नेमाराम सारण (42) के साथ उसकी पत्नी रेंवती देवी (40) भी साथ गई थी।
इसी दौरान खेत में जनरेटर चालू करते समय नेमाराम को करंट लग गया। पति को करंट लगता देख पत्नी रेंवती देवी ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी दौरान वो भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को करंट से झटपटाते देख वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत बिजली को बंद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची भालेरी थाना पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।
Admin4

Admin4

    Next Story