राजस्थान

पति से झगड़े में पत्नी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Kajal Dubey
28 July 2022 3:49 PM IST
पति से झगड़े में पत्नी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
x
पढ़े पूरी खबर
भरतपुर, भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में देर रात पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव पीहर पक्ष को सौंप दिया गया है। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है।
घटना घुबा के नगला गांव की है, चिकसाना थाना पुलिस को देर रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि महेश और उसकी 35 वर्षीय पत्नी अंजू के बीच झगड़ा हो गया। इस घटना में अंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने अंजू को मृत घोषित कर दिया। सुबह चिक्साना पुलिस ने अंजू के शव का पोस्टमार्टम कर शव ससुराल वालों को सौंप दिया।
फिलहाल अंजू के परिवार ने ससुराल वालों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अंजू इकरान का घर था। जिसकी शादी 18 साल पहले गुलाबी के नगला में रहने वाले महेश से हुई थी। उनके 4 बच्चे थे। एक लड़की की शादी हो चुकी थी। अंजू का पति मजदूरी करता है।
Next Story