राजस्थान

विधवा महिला का बलात्कार, फिर हत्या, 19 साल के दरिंदे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

jantaserishta.com
30 Nov 2021 1:09 PM IST
विधवा महिला का बलात्कार, फिर हत्या, 19 साल के दरिंदे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
x
पुलिस ने इस मामले में तेज़ी से महज़ सात दिन में जांच पूरी की थी.

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में 60 साल की विधवा से बलात्कार (Rape) कर हत्या (Murder) करने वाले दरिंदे को 74 दिन में फांसी की सजा दी गई है. हनुमानगढ़ ज़िले के पीलीबंगा में 19 साल के युवक ने घर में घुसकर 60 साल की विधवा के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी. राजस्थान पुलिस ने इस मामले में तेज़ी से महज़ सात दिन में जांच पूरी की थी.

मामले की सुनवाई कर रहे जज ने 66 दिन में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है. जज सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह आरोपी सभ्य समाज के लिए ख़तरा है और ऐसे व्यक्ति को समाज में रहने लायक नहीं माना जा सकता है. इसलिए इसे सजा-ए- मौत देनी चाहिए.
वहीं सरकारी वकील ने बताया कि 16 सितंबर 2021 को साठ साल की इस विधवा के देवर ने पीलीबंगा थाने में हत्या और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था. जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. विधवा के पति की तीन साल पहले ही मौत हो गई थी. वह अकेले घर पर रहती थी.
पुलिस ने जब आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया तो जांच में पता चला कि शराब के नशे में महिला के साथ बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर मार डाला था. इसके बाद वह मौका-ए वारदात से फरार हो गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story