
x
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा दंगे को कंट्रोल करने के लिए करवाई जा रही मॉकड्रिल में पुलिस का जवान घायल हो गया। जवान ने डेमो देते हुए टियर गैसगन से शेल को फायर किया था और वह शेल जवान के पास ही गिरकर फट गया। इससे वह घायल हो गया। शेल फटने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल को तुरंत हॉस्पिटल लाया गया। हादसा भीलवाड़ा पुलिस लाइन में हुआ।
जानकारी अनुसार एडीजी विशाल बंसल बुधवार को एक दिन के दौरे पर भीलवाड़ा आए थे। उन्होंने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शहर में होने वाले दंगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस जवानों ने डेमो दिया था। इस दौरान भीड़ को भगाने के लिए टियर गैस गन से फायर किया गया था। तब गन का शेल जवान सावरलाल की पीठ पर गिर गया और वह घायल हो गया। घायल जवान को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story