राजस्थान

महिला को पीहर ले जाने से रोका तो चढ़ाई कैम्पर, जेठानी की मोके पर मौत

Admin4
25 Sep 2023 10:25 AM GMT
महिला को पीहर ले जाने से रोका तो चढ़ाई कैम्पर, जेठानी की मोके पर मौत
x
जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के सालोड़ी गांव में सुसराल से महिला को जबरन ले जाने पर विवाद हो गया। पीहर वालों के देवरानी को जबरन ले जाने से रोकने आई जेठानी को ड्राइवर ने कैंपर से कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। विवाद के दौरान जेठ गाड़ी के बोनट पर लटक गया। गाड़ी रोकने के बजाय चालक ने 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी।
इसका पता लगने पर गांव के चौराहे पर ग्रामीणों ने गाड़ी रूकवाई। गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में आग लगा दी। गाड़ी में सवार महिला, उसकी दो बेटियों व चालक को कुछ लोगों ने भीड़ से बचाकर दुकान में छिपाया। मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवरानी, उसकी मां, बहन, भाई सहित 6 जनों को हिरासत में लिया है।
सालोड़ी गांव निवासी रेखा पत्नी भींयाराम सारण ने देर शाम मां को फोन कर ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके बाद रेखा की मां, भाई, बहन सहित पीहर पक्षा के लोग उसके ससुराल पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन देर रात को विवाद बढ़ गया।
थाना अधिकारी शकील अहमद ने बताया जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र की रहने वाली रेखा का सालोड़ी में सुसराल है। रविवार को दिन में पति पत्नी के बीच आपस में झगड़ा हुआ था। उसने अपने पीहर में फोन कर दिय। उसकी मां, भाई, बहन सहित पीहर पक्ष के लोग गाड़ी में ससुराल पहुंच गए और रेखा को अपने साथ गाड़ी में लेकर जाने लगे।
Next Story