राजस्थान

पत्नी पीहर से नहीं लौटी तो पति ने नाराज़ होकर किया सुसाइड

Admin4
31 July 2023 7:16 AM GMT
पत्नी पीहर से नहीं लौटी तो पति ने नाराज़ होकर किया सुसाइड
x
कोटा। कोटा रामगंज मंडी उपखंड के औधोगिक क्षेत्र कुदायला में एक मजदूर ने शनिवार देर शाम को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कोटा स्टोन फैक्ट्री की क्वाटर में शव फंदे से लटका मिला। मजदूरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को सीएचसी रामगंज मंडी की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मजदूर ने फांसी लगाने के दौरान अधिक शराब का सेवन किया हुआ था। वहीं, पत्नी के पीहर चले आने से काफी समय से तनाव में था। 6 महीने पहले शराब की लत और ग्रह क्लेश के चलते मजदूर को छोड़ कर चली गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगंज मंडी एएसआई रामप्रकाश रामपुरिया ने बताया कि मृतक मजदूर आत्माराम मेघवाल (29) पुत्र रोडूलाल निवासी त्रिलोकपुरा सोयत आगर का रहने वाला है। जो पिछले 3 सालो से कुदायला औधोगिक क्षेत्र में व्यापारी सुरेश पोरवाल की कोटा स्टोन फैक्ट्री पर काम करता था। जो उसकी पत्नी के साथ रहता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से पति पत्नी दोनो में आपसी विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पत्नी पीहर चली गई। तब से ही मजदूर शराब का अधिक सेवन करने लगा। शनिवार को ज्यादा शराब पीने के बाद फैक्ट्री की क्वाटर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।मृतक मजदूर अपने बड़े भाई दयाराम के साथ कोटा स्टोन की मशीन लगता था।
Next Story