राजस्थान

परिजन चाय लेकर पहुंचे तो कमरे में फंदे पर झूलता मिला युवक

Admin4
24 Feb 2023 2:21 PM GMT
परिजन चाय लेकर पहुंचे तो कमरे में फंदे पर झूलता मिला युवक
x
टोंक। टोंक लांबाहरिसिंह सवारिया गांव में बुधवार रात एक युवक ने फंदे पर झूल गया। सुबह परिजनों ने फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। सवारिया गांव में निवासी राजेंद्र (35) पुत्र लक्ष्मी नारायण चौधरी बुधवार रात को घर पर था। गुरुवार सुबह परिजन चाय लेकर उसके कमरे में गए तो युवक फंदे पर झूलता दिखा। यह देख परिजनों ने रोना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पड़ाेसी आए और राजेंद्र को फंदे से उतारकर लांबाहरिसिंह अस्पताल ले कर पहुंचे।
यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची व परिजनों से जानकारी लेकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। थाना प्रभारी भागीरथ सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने के कारणों का कोई कारण पता नहीं चला है। मामले की जांचकर कारणों का पता लाया जा रहा है। मृतक राजेंद्र चौधरी परिवार में अपने पिता की इकलौती संतान थी। उसके 8 वर्ष का बेटा व 6 वर्ष बेटी है। घटना के समय पत्नी पीहर गई हुई थी। उसकी मालपुरा डेयरी व मोबाइल की दुकान है। इसके अलावा वह खेती का कार्य भी करता था।
Next Story