राजस्थान

मलावत को उदयपुर भेजा तो राजपाल सिंह को बनाया अतिरिक्त संभागीय आयुक्त

Admin Delhi 1
16 Jan 2023 8:04 PM IST
मलावत को उदयपुर भेजा तो राजपाल सिंह को बनाया अतिरिक्त संभागीय आयुक्त
x

कोटा: राज्य सरकार द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं जिनमें कोटा नगर निगम के दोनों आयुक्तों को भी इधर से उधर किया गया है। तबादला सूची के अनुसार नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त वासुदेव मलावत का तबादला आयुक्त नगर निगम उदयपुर के पद पर किया गया है जबकि नगर निगम कोटा दक्षिण के आयुक्त राजपाल सिंह को पदोन्नत कर कोटा में ही अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के पद पर लगाया गया है। आयुक्त मलावत के स्थान पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अनुराग भार्गव को नियुक्त किया गया है। जबकि कोटा दक्षिण आयुक्त के पद पर फिलहाल किसी को नहीं लगाया गया है।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में कई अधिकारी भी स्थानांतरण की सूची में है लेकिन उनका स्थानांतरण नहीं होने से उन्हें निराशा ही हाथ लगी है ।आयुक्त राजपाल सिंह का कहना है कि वे शीघ्र ही नए पद पर पदभार ग्रहण करेंगे।

Next Story