राजस्थान

लीगल इश्यूज -2022 विषय पर आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में रिजिजू के क्या कहा

Admin Delhi 1
18 Sep 2022 7:21 AM GMT
लीगल इश्यूज -2022 विषय पर आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में रिजिजू के क्या कहा
x

उदयपुर न्यूज़: पेपरलेस कार्य को बढ़ावा देने के साथ न्याय कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए विधि एवं न्याय मंत्रालय भी अपनी कार्य प्रणाली में डिजिटल मॉडल अपनाने की ओर बढ़ रहा है। इमर्जिंग लीगल इश्यूज -2022 विषय पर आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में अदालतों को डिजिटल किया जा रहा है। इससे देश के लोगों को अपने केस के बारे में जानकारी हासिल करने में सुविधा मिलेगी और उन्हें समय पर न्याय मिल सकेगा। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री ने कहा कि देश के सभी हाईकोर्ट में एडिशनल सोलिसिटर जनरल ऑफ इण्डिया लगाए जाएंगे ताकि भारत सरकार के मामलों की प्रभावी पैरवी हो सके। उन्होंने कहा कि न्यायिक सिटम को रिलुक करने का समय आ गया है। हाईकोर्ट और लोअर कोर्ट में आधारभूत सुविधा बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

देश में चार करोड़ अस्सी लाख केस पेंडिंग: विधि मंत्री ने कहा कि कोलेजियम सिस्टम पर विचार करने की जरूरत है ताकि नियुक्तियों में तेजी लाई जा सके । देश में कानून मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा और लोगों को समय पर न्याय मिल सके गा। उन्होंने कहा कि देश में चार करोड़ अस्सी लाख पेंडिंग के स हैं, उन्हें कम करने के लिए न्याय प्रणाली को प्रभावी ढंग से काम करने की आवश्यकता है।

वैचारिक मंथन से अमृत जरूर निकलेगा: विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी बघेल ने कहा की इस कॉन्फ्रेस में वैचारिक मंथन होगा, जिससे अमृत जरूर निकलेगा। उससे प्रजातंत्र मजबूत होगा। साथ ही हमारे चारों स्तम्भ भी मजबूत होंगे। उन्होंने अदालतों में लम्बित के स होने के क्या कारण हैं इस पर विचार करने और उन्हें कै से कम किया जाए, इस दिशा में काम करने पर जोर दिया। तीन सौ से ज्यादा एडवोकेट्स आए कॉन्फ्रेंस के उदघाटन सत्र में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अजय रस्तोगी, राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव, गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार व सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी विचार व्यक्त किए। कॉन्फ्रेस में 300 से गवर्नमेंट काउंसिल शिरकत कर रहे हैं। उदघाटन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम नरेन्द्र मोदी के संदेश के साथ किया गया।

Next Story