राजस्थान

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय मई में अब पारा ज्यादा नहीं बढ़ पाएगा, 3 दिन रहेगा असर

Admin4
24 May 2023 7:47 AM GMT
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय मई में अब पारा ज्यादा नहीं बढ़ पाएगा, 3 दिन रहेगा असर
x
जोधपुर। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर मंगलवार शाम से दिखने लगा। बादल शहर की ओर बढ़ने लगे थे। ज्यादा असर उत्तरी राजस्थान में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव और बादलों की आवाजाही रहेगी। शहर में तेज हवा और बौछारें पड़ने की संभावना है।
पाकिस्तान से आया एक नया पश्चिमी विक्षोभ जैसलमेर से जोधपुर की ओर बढ़ा। इसके असर से देर रात के बाद शहर में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। बुधवार को भी इसका असर रहेगा, वहीं उत्तरी राजस्थान में इसका असर ज्यादा रहेगा। जोधपुर जिले में बादलों की आवाजाही के अलावा तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी की भी संभावना रहेगी।
इसके अलावा 26 मई से जोधपुर में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना है। इसका असर भी दो से तीन दिनों तक रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में अभी तापमान बढ़ने की संभावना नहीं रहेगी। शहर में मई का औसत तापमान 41.2 डिग्री है। तापमान 5 डिग्री से ज्यादा रहने पर लू चलने की संभावना है, लेकिन इस महीने ऐसी संभावनाएं नहीं बनेंगी। जून के महीने में औसत अधिकतम तापमान 40°C होता है। जून में लू के आसार बहुत कम हो जाते हैं।
Next Story