
x
Bhilwara भीलवाड़ा। महिला इंटक की राष्ट्रीय सचिव एवं भीलवाड़ा महिला कांग्रेस प्रभारी सुमन मठसिंहला के भीलवाड़ा आगमन पर जिला इंटक की ओर से गांधी मजदूर सेवालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस और इंटक के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला इंटक अध्यक्ष दीपक व्यास, प्रदेश सचिव प्रीति शर्मा, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण तथा महिला जिला इंटक अध्यक्ष ममता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, महिला श्रमिकों के अधिकारों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। समारोह में एडवोकेट ममता मेघवंशी, कार्यालय सचिव सत्यनारायण सेन, वरिष्ठ नेता रफीक मोहम्मद, भैरूलाल पारीक सहित इंटक एवं महिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





