राजस्थान

घर में शादी की खुशियां, रास्ते में मौत का तांडव; शिक्षक दंपती की दर्दनाक मौत

Admindelhi1
24 Nov 2026 3:13 PM IST
घर में शादी की खुशियां, रास्ते में मौत का तांडव; शिक्षक दंपती की दर्दनाक मौत
x
बाइक सवार पति-पत्नी को बड़े वाहन ने कुचला, हादसे के बाद चालक फरार

जालोर: राजस्थान के जालोर जिले में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक दंपती की मौत हो गई। दोनों बाइक से मायरा कार्यक्रम में शामिल होने अपने गांव जा रहे थे। सांचौर-देवड़ा के बीच चौरा सरहद के पास उनके क्षत-विक्षत शव सड़क किनारे मिले।

मृतकों की पहचान राजूराम बिश्नोई (43) और उनकी पत्नी मंजू बिश्नोई (41) निवासी हेमागुड़ा, सांचौर के रूप में हुई है। दोनों के शवों के पास मिले मोबाइल फोन से उनकी पहचान की गई।

जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे से गुजर रहे पूर्व सांसद देवजी पटेल ने सड़क किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सांचौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक आशंका है कि किसी बड़े वाहन ने बाइक को टक्कर मारने के बाद दोनों को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया।

राजूराम हाड़ेतर के सरकारी स्कूल में शिक्षक थे, जबकि मंजू सांकड़ के महात्मा गांधी सरकारी स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक थीं। दोनों की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

Next Story