राजस्थान

Rajasthan में अगले तीन दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

Tara Tandi
1 Jun 2025 12:36 PM IST
Rajasthan में अगले तीन दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी
x
Rajasthan राजस्थान : एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 2 जून से 4 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दोपहर के बाद 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चल सकते हैं।
बारिश और आंधी से प्रदेश में मौसम रहेगा ठंडा
मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी और तेज आंधी भी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। मई महीने में जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब कई शहरों में यह 40 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी।
जयपुर संभाग में भी दर्ज हुई बारिश
शनिवार को जयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के तापमान में गिरावट बनी रहेगी और हीट वेव की स्थिति से भी आराम मिलेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री के नीचे रहेगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर गंगानगर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 38.6, भीलवाड़ा 38.8, वनस्थली 39.6, अलवर में 39.5, जयपुर में 40.2, पिलानी में 40.7, सीकर 38.5, कोटा में 42, बाड़मेर में 40.9, जैसलमेर में 42.7, जोधपुर में 40.2, चूरू में 43.6, तथा बीकानेर में 42.5 व फतेहपुर में 40.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
Next Story